LPG Crisis: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (12 मार्च) को LPG की कमी की रिपोर्ट को लेकर देशभर में फैली चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों से न घबराने के लिए कह रहे हैं। लेकिन वो खुद बिल्कुल अलग वजहों से परेशान लग रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
