79th Independence Day India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार (14 अगस्त) को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए हमारा संविधान और हमारा लोकतंत्र सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की राह पर है। पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि महंगाई नियंत्रण में होने और निर्यात बढ़ने के साथ, सभी प्रमुख संकेतक भारतीय अर्थव्यवस्था को अच्छी स्थिति में दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में 6.5 फीसदी की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर के साथ भारत, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है।