Get App

'मैंने 15 औरतों को मारा नहीं उन्हें मोक्ष दिलाया' गोवा में दो महिलाओं की हत्या करने वाले रशियन नागरिक का बड़ा दावा

पीड़ित दो महिलाओं की पहचान एलेना वानीवा और एलेना कास्थानोवा के रूप में हुई है। दोनों रूसी नागरिक थीं और आरोपी की दोस्त थीं। उनमें से एक, एलेना कास्थानोवा, जो एक फायर डांसर थीं, उसने आरोपी से कुछ पैसे और एक फायर क्राउन उधार लिया था। डांसर सिर पर आग लगाने के लिए इस फायर क्राउन का इस्तेमाल करते हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 6:21 PM
'मैंने 15 औरतों को मारा नहीं उन्हें मोक्ष दिलाया' गोवा में दो महिलाओं की हत्या करने वाले रशियन नागरिक का बड़ा दावा
गोवा में दो महिलाओं की हत्या करने वाले रशियन नागरिक का बड़ा दावा

गोवा में एक रशियन नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद ये दावा किया है कि उसने 15 महिलाओं की हत्या की है। आरोपी के शब्दों में कहें- 'मैंने उन्हें मारा नहीं बल्कि उन्हें मोक्ष दिलाया है'। हालांकि, पुलिस को सिर्फ दो महिलाओं की हत्या के मामलों को पता चला है। ये दोनों ही महिलाएं रशियन हैं। गोवा पुलिस ने बताया कि रूसी नागरिक एलेक्सी लियोनोव ने उधार लिए गए पैसों और एक रबर क्राउन को लेकर इन महिलाओं की हत्या की है।

पीड़ित दो महिलाओं की पहचान एलेना वानीवा और एलेना कास्थानोवा के रूप में हुई है। दोनों रूसी नागरिक थीं और आरोपी की दोस्त थीं। उनमें से एक, एलेना कास्थानोवा, जो एक फायर डांसर थीं, उसने आरोपी से कुछ पैसे और एक फायर क्राउन उधार लिया था। डांसर सिर पर आग लगाने के लिए इस फायर क्राउन का इस्तेमाल करते हैं।

आरोपी खुद भी एक फायरवर्क आर्टिस्ट था। सूत्रों के अनुसार, दूसरी महिला ने भी उससे पैसे उधार लिए थे। हालांकि, दोनों पीड़ित महिलाएं एलेक्सी को पैसे और क्राउन लौटा पाईं। सूत्रों के मुताबिक, इसी बात से भड़ककर उसने 14 और 15 जनवरी को दो अलग-अलग दिनों में उनके कमरों में उनका गला काट दिया।

इसके बाद पुलिस को मंड्रेम इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। फिर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती पूछताछ में ही उसने दो महिलाओं की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें