Tamil Nadu News: तमिलनाडु में सरकारी बोर्ड से पुजारियों की नियुक्ति से जुड़े विवाद पर केंद्र सरकार DMK सरकार पर निशाना साधा है। केंद्र ने बुधवार (8 फरवरी) को तमिलनाडु के उस कानून पर परोक्ष रूस से हमला किया, जो मंदिरों में 'अर्चकों' की नियुक्ति का कंट्रोल छीन लेगा। केंद्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले 'अर्चकों' की नियुक्ति को गलत तरीके से "सेक्युलर काम" बताया था, जबकि यह पूरी तरह से धार्मिक फैसला था।
