Sri Venkateswara Swamy temple in Tirumala: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुमाला में स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर का संचालन करने वाली आधिकारिक संस्था तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने गैर हिंदू होने और अन्य धर्मों का पालन करने के आरोप में अपने चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मंदिर समिति ने उप कार्यकारी अभियंता (गुणवत्ता नियंत्रण) बी. एलिजर, बीआईआरआरडी अस्पताल की नर्स एस. रोजी, बीआईआरआरडी अस्पताल की ग्रेड-1 फार्मासिस्ट एम. प्रेमवती और एस.वी. आयुर्वेद फार्मेसी की कर्मी जी. असुंथा को निलंबित कर दिया।
