उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। लखनऊ में एक स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी तेज़ हो गई और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया।
