अमेरिका-ईरान के बीच जारी जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़े रहा है। एक तरफ बीते 39 दिन से ईरान और अमेरिका एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पूरी दुनिया उर्जा संकट से जूझने लगी है। इस जंग के असर से भारत भी अछूता नहीं रहा है। देश में LPG किल्लत की लगातार खबरें आ रही हैं। वहीं LPG किल्लत के बीच भारत सरकार ने एक बड़ी अच्छी खबर दी है। जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि बीते दो दिनों में एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार कर चुके हैं।
