Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज है। बिहार में पुलिस कांस्टेबल के 19,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल यानी CSBC ने बिहार पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CSBC की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उपलब्ध पदों की कुल संख्या 19,838 है।