Get App

UP Anganwadi Bharti 2025: यूपी में 69000 आंगनबाड़ी पदों पर निकलेंगी बंपर भर्ती, जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी विभाग में 69,000 पदों पर भर्ती करने जा रही है, जिसमें 7,952 पद कार्यकत्रियों और 61,254 पद सहायिकाओं के होंगे। ये भर्ती इंटरमीडिएट पास महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2025 पर 9:13 PM
UP Anganwadi Bharti 2025: यूपी में 69000 आंगनबाड़ी पदों पर निकलेंगी बंपर भर्ती, जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन
Anganwadi Vacancy 2025: राज्य सरकार आंगनवाड़ी विभाग के कुल 69000 पदों पर वैकेंसी निकालने वाली है

आंगनवाड़ी में भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी विभाग में बड़ी भर्ती शुरू करने जा रही है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य सरकार कुल 69000 पद भरने की तैयारी में हैं। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 7,952 और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 61,254 पद शामिल हैं। इन भर्तियों के लिए हर जिले में जिलाधिकारी की अगुवाई में एक समिति बनाई गई है। ये भर्ती इंटरमीडिएट पास महिलाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय ने सभी जिलों को आंगनवाड़ी भर्ती से जुड़ी आवश्यक दिशानिर्देश भेज दिए हैं। निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक जिले में उपलब्ध रिक्त पदों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से upanganwadibharti.in पोर्टल बनाई गई है।

क्या है आवेदन करने की योग्यता

आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका पदों के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणी की अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आवेदन करने के पात्र नहीं होंगी। उत्तर प्रदेश में होने वाली आंगनवाड़ी भर्ती में केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी। जो महिलाएं इस विभाग से जुड़ने की इच्छा रखती हैं, वे अभी से अपने आवश्यक डाक्युमेंट्स तैयार कर सकती हैं।। इसमें आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास कार्यकत्री पद के लिए इंटरमीडिएट और सहायिका पद के लिए कम से कम पांचवीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें