Get App

क्या आप भी काले निशान वाली प्याज खाते हैं? जानिए क्यों हो सकता है ये खतरनाक

Onion With Black Spots: हम में से ज्यादातर लोग रोजमर्रा की रसोई की चीजों को बहुत सामान्य मानते हैं, लेकिन कई बार यही लापरवाही सेहत पर भारी पड़ जाती है। प्याज, जो लगभग हर घर में जरूरी मानी जाती है, अगर जरा भी खराब हो जाए तो ये फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक साबित हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 10:46 AM
क्या आप भी काले निशान वाली प्याज खाते हैं? जानिए क्यों हो सकता है ये खतरनाक
Onion With Black Spots: कटी हुई प्याज को फ्रिज में खुला न छोड़ें, इससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

कई बार हम खाने-पीने की चीजों को बिना ध्यान दिए इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में से एक है प्याज, जो लगभग हर घर में बड़ी मात्रा में स्टॉक में रखी जाती है। लोग अक्सर 5 से 10 किलो प्याज एक साथ खरीद लेते हैं और उसे कई दिनों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर प्याज खाना सुरक्षित नहीं होता? अगर प्याज पर काले रंग के धब्बे या निशान दिख रहे हैं, तो ऐसी प्याज खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

इन धब्बों के पीछे का कारण एक खास तरह का फंगस होता है, जो शरीर में जाकर कई तरह की एलर्जी और इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इसलिए ऐसी प्याज को पहचानना और उससे दूरी बनाना बेहद जरूरी है ताकि आपकी सेहत पर कोई खतरा न आए।

प्याज पर दिखने वाले काले धब्बों का मतलब

अगर प्याज की बाहरी परत पर काले रंग के निशान या धब्बे दिखें तो ये किसी फंगस का संकेत है। डॉक्टरों के अनुसार, ये फंगस एस्परगिलस नाइजर (Aspergillus niger) होती है, जो मिट्टी में पाई जाती है और प्याज में भी फैल सकती है। जब ये फंगस प्याज के अंदर तक पहुंच जाती है, तो प्याज खराब हो जाती है। ऐसी प्याज का सेवन करने से पाचन खराब हो सकता है और शरीर में एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें