Chaitra Navratri 2026: रंगों के पर्व होली के साथ ही हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र भी शुरू हो जाता है। इसके साथ ही, शुरू हो जाती हैं मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां भी, क्योंकि चैत्र के महीने में हिंदू वर्ष की पहली नवरात्रि आती है। इसे चैत्र नवरात्रि, वसंत नवरात्रि और राम नवरात्रि आदि नामों से जाना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन यानी चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को कलश स्थापना के साथ मां की पूजा का पर्व शुरू होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा को चुनरी, श्रृंगार का सामान और भोग, प्रसाद आदि अर्पित करने के लिए लोग शॉपिंग करते हैं। तो चलिए आज जानतें हैं दिल्ली में नवरात्रि की सबसे बढ़िया शॉपिंग कहां से की जा सकती है? और कहां से इस नवरात्रि में मां के लिए सबसे सुंदर चुनरी खरीद सकते हैं ?
