Get App

Naan aur Tandoori Roti: क्या आप जानते हैं नान और तंदूरी रोटी में असली अंतर?

Naan aur Tandoori Roti: भारत में रोटी सिर्फ खाने का साधन नहीं, बल्कि स्वाद और संस्कृति का हिस्सा है। गेहूं की रोटी के अलावा नान और तंदूरी रोटी भी बेहद लोकप्रिय हैं। ये रोटियां पनीर, चिकन और सब्जियों के साथ परोसी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी बनावट और तैयारी में क्या खास अंतर है?

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2025 पर 10:44 AM
Naan aur Tandoori Roti: क्या आप जानते हैं नान और तंदूरी रोटी में असली अंतर?
Naan aur Tandoori Roti: तंदूरी रोटी गेहूं के आटे से बनाई जाती है और पारंपरिक तंदूर में पकाई जाती है।

भारत में रोटी केवल एक साधारण भोजन नहीं बल्कि भारतीय खानपान की आत्मा का हिस्सा है। हालांकि गेहूं की रोटी सबसे आम है, लेकिन देशभर में रोटी की कई वैराइटीज मिलती हैं, जो स्वाद और बनावट में एक-दूसरे से बिलकुल अलग होती हैं। विदेशी लोग भी भारतीय रोटियों के स्वाद के दीवाने हैं, खासकर नान और तंदूरी रोटी, जो पनीर, चिकन और सब्जियों के साथ परोसी जाती हैं। नान और तंदूरी रोटी केवल स्वाद में ही नहीं, बल्कि उनकी बनावट और बनाने के तरीके में भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। नान नरम, फुली और हल्की मीठी होती है, जबकि तंदूरी रोटी हल्की कुरकुरी और घी या तेल की वजह से स्वादिष्ट बनती है।

इन दोनों रोटियों का सही मिश्रण किसी भी खाने को खास बना देता है। आइए जानते हैं कि आखिर नान और तंदूरी रोटी में क्या मुख्य अंतर है और किस तरह इन्हें सर्व करना सबसे बेहतरीन रहता है।

नान

नान एक यीस्ट ब्रेड है, जो मैदा, पानी और यीस्ट से तैयार होती है। इसे तवे या नान स्टिक पैन में पकाया जाता है। नान की खासियत इसकी नरम और फुली बनावट है। इसे अक्सर बटर चिकन, तंदूरी चिकन या सब्जियों के साथ सर्व किया जाता है। नान का स्वाद और इसकी मुलायम बनावट इसे खास बनाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें