जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और अब सभी को नतीजों का इंतजार है। जम्मू कश्मीर चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले शनिवार 5 अक्टूबर एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे, जो समझने में मदद करेंगे कि केंद्र शासित प्रदेश में किसकी हवा है और कौनसी पार्टी सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। आर्टिकल 370 हटने के करीब 10 साल बाद घाटी में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए।