Get App

JK Elections Results: जम्मू-कश्मीर में कैसा रहा BJP और कांग्रेस का प्रदर्शन, 2014 के मुकाबले कौन फायदे में और किसे नुकसान?

इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने 51 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, जबकि कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था। करीब 5 विधानसभा सीटों पर दोनों दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला था। अब तक आए रुझान के हिसाब से एनसी-कांग्रेस का गठबंधन 52 सीटों पर आगे चल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2024 पर 2:34 PM
JK Elections Results: जम्मू-कश्मीर में कैसा रहा BJP और कांग्रेस का प्रदर्शन, 2014 के मुकाबले कौन फायदे में और किसे नुकसान?
BJP 27 सीटों पर आगे चल रही है। ये सभी सीटें जम्मू इलाके की हैं। घाटी में इस बार भी बीजेपी जीत का खाता खोलने में नाकाम दिख रही है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के अब तक जो रुझान सामने आए हैं, उनके हिसाब से नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है। दोनों दलों ने चुना से पहले गठबंधन किए थे। परिसीमन के बाद जम्म-कश्मीर में सीटों की संख्या में बदलाव हुआ था। विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन के बाद यह जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव था। परिसीमन के बाद कुल सीटों की संख्या 90 है। इनमें से 47 सीटें घाटी में हैं, जबकि 43 सीटें जम्मू में हैं।

परिसीमन के बाद बढ़ गई सीटों की संख्या

परिसीमन से पहले जम्मू-कश्मीर में सीटों की कुल संख्या 87 थी। इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने 51 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, जबकि कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था। करीब 5 विधानसभा सीटों पर दोनों दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला था। अब तक आए रुझान के हिसाब से एनसी-कांग्रेस का गठबंधन 52 सीटों पर आगे चल रहा है।

एनसी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही

सब समाचार

+ और भी पढ़ें