कांग्रेस (Congress) नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने जोर देकर कहा कि उनका पार्टी आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajsthan Assembly Election) में 'एकजुट' होकर लड़ेगी। मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला चुनाव बाद विधायक दल की सलाह पर आलाकमान करेगा। पायलट न भरोसा जताया कि कांग्रेस इस बार राजस्थान में 'हर 5 साल में सरकार बदलने' के ट्रेंड को तोड़ने जा रही है और अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और इस वक्त सभी की प्राथमिकता और कोशिश राज्य में पार्टी को चुनाव जीताने की है।
