Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पिछले दिनों दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट (Sachin Pilot) को लेकर बड़ा बयान दिया था। गहलोत ने गुटबाजी और सुलह पर पूछे गए सवालों पर कहा था कि नेताओं को धैर्य रखना चाहिए। क्यों कि धैर्य रखने पर कभी न कभी मौका मिलता है। अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस के प्रति निष्ठावान और धैर्यवान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद इनाम मिलेगा? वैसे जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मियां बढ़ रही हैं समय के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की तिकड़ी ने पायलट को उनके धैर्य और कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्धता के लिए बहुत अधिक महत्व देना शुरू कर दिया है।
