Get App

'राहुल गांधी ने देश के लिए दी जान' भरी सभा में ये क्या बोल गए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे? BJP ने ली चुटकी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के अनूपगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने गलती से कहा कि "राहुल गांधी जैसे नेताओं ने देश की एकता के लिए अपनी जान दे दी।" मंच पर मौजूद लोगों की तरफ से गलती के बारे में सचेत किए जाने के बाद, खड़गे ने खुद की भूल को सुधारते हुए कहा कि उनका इशारा राजीव गांधी की ओर था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2023 पर 2:29 PM
'राहुल गांधी ने देश के लिए दी जान' भरी सभा में ये क्या बोल गए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे? BJP ने ली चुटकी
'राहुल गांधी ने देश के लिए दी जान' भरी सभा में ये क्या बोल गए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे? BJP ने ली चुटकी

Rajasthan Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को कांग्रेस (Congress) प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का मजाक उड़ाया, क्योंकि उन्होंने अपनी एक रैली में कुछ ऐसा, कह दिया जिसमें उन्हें नाम तो राजीव गांधी का लेना था, लेकिन गलती से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बोल दिया। बस फिर क्या था, पूरा वाक्य का मतलब ही गड़बड़ा गया।

राजस्थान के अनूपगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने गलती से कहा कि "राहुल गांधी जैसे नेताओं ने देश की एकता के लिए अपनी जान दे दी।"

मंच पर मौजूद लोगों की तरफ से गलती के बारे में सचेत किए जाने के बाद, खड़गे ने खुद की भूल को सुधारते हुए कहा कि उनका इशारा राजीव गांधी की ओर था। इसके लिए उन्होंने माफीनामा भी जारी किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें