Get App

Aaj Ka Panchang, 25 October 2024: आज है कार्तिक माह की नवमी, आश्‍लेषा नक्षत्र में करें मां लक्ष्‍मी की पूजा है, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 25 October 2024: आज 25 अक्टूबर, दिन शुक्रवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। यह देर रात 3.23 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शुभा योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2024 पर 5:02 AM
Aaj Ka Panchang, 25 October 2024: आज है कार्तिक माह की नवमी, आश्‍लेषा नक्षत्र में करें मां लक्ष्‍मी की पूजा है, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang, 25 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 25 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह देर रात 3.23 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शुभा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11,43 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

25 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि – 25 अक्टूबर 2024 को देर रात 03.23 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें