Get App

Adani Group News: हिंडनबर्ग के झटके के बावजूद 4 गुना बढ़ा मुनाफा, शानदार रही Adani Green की मार्च तिमाही

Adani Group News: हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों को तगड़ा झटका दिया। अदाणी ग्रीन अभी भी एक्सचेंजों की अतिरिक्त निगरानी सूची एएसएम लॉन्ग टर्म फ्रेमवर्क के पहले स्टेज में है। हालांकि वित्तीय नतीजों की बात करें तो इसके लिए मार्च तिमाही शानदार रही। मार्च तिमाही में यानी जब हिंडनबर्ग का साया छाया हुआ था, उस समय में इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर चार गुना से अधिक बढ़ गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 02, 2023 पर 8:54 AM
Adani Group News: हिंडनबर्ग के झटके के बावजूद 4 गुना बढ़ा मुनाफा, शानदार रही Adani Green की मार्च तिमाही
दाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी का कहना है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल कैसा है, यह इसके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन से साफ दिखता है।

Adani Group News: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों को तगड़ा झटका दिया। हालांकि इसके बावजूद अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के लिए मार्च तिमाही शानदार रही। अदाणी ग्रीन ने 1 मई को नतीजे जारी किए और इसके मुताबिक कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट जनवरी-मार्च 2023 में सालाना आधार पर 121 करोड़ रुपये से 319 फीसदी उछलकर 507 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके मुनाफे को हायर रेवेन्यू से सपोर्ट मिला। पूरे साल की बात करें वित्त वर्ष 2022-23 में इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 489 करोड़ रुपये से बढ़कर 973 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शेयरों की बात करें तो बीएसई पर यह 950.60 रुपये (Adani Green Energy Share Price) पर है। यह अभी भी एक्सचेंजों की अतिरिक्त निगरानी सूची एएसएम लॉन्ग टर्म फ्रेमवर्क के पहले स्टेज में है। हिंडनबर्ग के झटके से इसके शेयर 76 फीसदी तक टूट गए थे।

Adani Green Energy के Q4 रिजल्ट्स की खास बातें

अदाणी ग्रीन का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर मार्च तिमाही में 4 गुना से अधिक 121 करोड़ रुपये से 507 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसकी टोटल इनकम भी समान अवधि में 1587 करोड़ रुपये से 2988 करोड़ रुपये हो गई। पूरे साल की बात करें तो इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022-23 में 489 करोड़ रुपये से 973 करोड़ और टोटल इनकम 5,548 करोड़ रुपये से 8,633 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एनर्जी की बिक्री भी पूरे वित्त वर्ष में 58 फीसदी बढ़कर 1488 करोड़ यूनिट्स पहुंच गई। इस बिक्री को कैपिसिटी में मजबूत बढ़ोतरी, हाई प्लांट उपलब्धता और लेटेस्ट रिन्यूएबल टेक्नॉलजी के इस्तेमाल से सपोर्ट मिला। अदाणी ग्रीन ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपने ऑपरेशनल फ्लीट में 2,676 मेगावाट की रिन्यूएबल कैपिसिटी को जोड़ा और इसने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से पिछले वित्त वर्ष में 450 मेगावाट की पवन परियोजनाओं और 650 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के लिए पावर पर्चेज एग्रीमेंट्स (PPAs) पर साइन किए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें