Get App

Anand Rathi Wealth Q2 Results: 31% बढ़ा का मुनाफा, रेवेन्यू में भी उछाल; डिविडेंड का ऐलान

Anand Rathi Wealth Q2 Results: आनंद राठी वेल्थ का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही 30.5% बढ़ा है। रेवेन्यू और EBITDA में भी मजबूत बढ़ोतरी रही। बोर्ड ने पहला अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 13, 2025 पर 5:59 PM
Anand Rathi Wealth Q2 Results: 31% बढ़ा का मुनाफा, रेवेन्यू में भी उछाल; डिविडेंड का ऐलान
आनंद राठी वेल्थ के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹6 प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है।

Anand Rathi Wealth Q2 Results: आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने बुधवार को सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 30.5% बढ़कर ₹99 करोड़ पहुंच गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹76 करोड़ था।

ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 22.6% बढ़कर ₹297.36 करोड़ हुआ, जो पिछले साल इसी समय ₹242.48 करोड़ था। ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत रहा, EBITDA सालाना आधार पर 32% बढ़कर ₹137.5 करोड़ हुआ। वहीं, मार्जिन Q2 FY25 के 43% से बढ़कर 46.2% हो गया।

डिविडेंड का ऐलान

आनंद राठी वेल्थ के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹6 प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। यह ₹5 के फेस वैल्यू का 120% है। इसकी रिकॉर्ड डेट 17 अक्टूबर 2025 तक है यानी इस दिन तक जिन शेयरधारकों के खाते में शेयर रहेगा, उसी को डिविडेंड मिलेगा। यह डिविडेंड शेयरधारकों को 30 दिनों के भीतर भेज दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें