अमेरिकी कंपनी Berkshire Hathaway के वाइस चेयरमैन और वॉरेन बफे (Warren Buffett) के सबसे करीबी चार्ली मंगेर (Charlie Munger) इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में मंगलवार रात को 99 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। चार्ली ने Berkshire Hathaway को खड़ा करने और उसे आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें दिग्गज निवेशक और बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे का राइट हैंड कहा जाता था और बफे को मंगेर की निवेश सलाह पर पूरा भरोसा था। इस जोड़ी ने बर्कशायर को एक असफल टेक्सटाइल मिल से 783 अरब डॉलर की विशाल कंपनी में बदल दिया, जिसका कारोबार वर्तमान में इंश्योरेंस से लेकर एनर्जी सेक्टर तक में फैला हुआ है।
