Get App

7th Pay Commission: आज वित्तमंत्री बढ़ाएगी सरकारी कर्मचारियों का वेतन, बस कुछ घंटों में होगा ऐलान!

7th Pay Commission: आज 1 फरवरी 2023 को बजट पेश होने वाला है। सरकारी कर्मचारी कल सुबह से ही बजट पर नजर लगाए बैठें होंगे। बजट 2023 से सबसे ज्यादा उम्मीदें केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को हैं। क्या आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए ये तीन घोषणाएं करेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2023 पर 8:47 AM
7th Pay Commission: आज वित्तमंत्री बढ़ाएगी सरकारी कर्मचारियों का वेतन, बस कुछ घंटों में होगा ऐलान!
कल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए ये तीन घोषणाएं करेंगी।

7th Pay Commission: आज 1 फरवरी 2023 को बजट पेश होने वाला है। सरकारी कर्मचारी कल सुबह से ही बजट पर नजर लगाए बैठें होंगे। बजट 2023 से सबसे ज्यादा उम्मीदें केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को हैं। क्या आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए ये तीन घोषणाएं करेंगी। बजट में वित्तमंत्री 18 महीने का डीए एरियर देने की घोषणा करेगी। साथ ही सैलरी बढ़ाने के लिए बजट में वित्तमंत्री फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की घोषणा करेगी। इन तीन डिमांड के पूरा होने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल जाएगी।

मिले 18 महीने का DA एरियर

कोविड के समय सरकार ने 18 महीने का डीए एरियर नहीं दिया था। सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक का 18 महीने तक डीए नहीं बढ़ाया था। सरकार ने इसे फ्रीज कर दिया था। इसके बाद सरकार ने सीधे 1 जुलाई 2021 को डीए सीधे 11 फीसदी बढ़ा दिया था लेकिन 18 महीने तक डीए नहीं बढ़ने या आगे बढ़ाने को लेकर कुछ भी नहीं कहा। कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि बजट में सरकार 18 महीने का डीए देगी।

फिटमेंट फैक्टर बढ़ाएगी सरकार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें