Get App

Budget Session: राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करेगी तेलंगाना के मुख्यमंत्री की पार्टी, आम आदमी पार्टी भी हो सकती है शामिल

संसद के बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। बीआरएस लीडर के केशव राव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करेगी। राव का कहना है कि केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर असफल रही है जिसके चलते उनकी पार्टी ने राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करने का फैसला किया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 31, 2023 पर 11:30 AM
Budget Session: राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करेगी तेलंगाना के मुख्यमंत्री की पार्टी, आम आदमी पार्टी भी हो सकती है शामिल
बीआरएस के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं और वह विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर एक गठबंधन बनाने पर काम कर रहे है।

संसद के बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। बीआरएस लीडर के केशव राव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करेगी। राव का कहना है कि केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर असफल रही है जिसके चलते उनकी पार्टी ने राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करने का फैसला किया है। बजट सत्र दो चरणों का होता है और पहले चरण के पहले दिन राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हैं।

आम आदमी पार्टी भी करेगी बायकॉट

राव राज्यसभा में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के फ्लोर लीडर हैं। उनका कहना है कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति के संयुक्त संबोधन का बायकॉट करेगी और इसमें आम आदमी पार्टी (APP) भी उनके साथ कदमताल करेगी। बता दें कि बीआरएस के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं और वह विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर एक गठबंधन बनाने पर काम कर रहे है।

Budget Session का पहला चरण 13 फरवरी तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें