यूनियन बजट 2022 (Union Budget 2022) पेश होने की तारीख नजदीक आ गई है। दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग फर्मों में से एक केपीएमजी (KPMG) का मानना है कि इस बार इनकम टैक्स (Income Tax Slab) स्लैब को तर्कसंगत बनाने, विदेश में कंपनियों की लिस्टिंग को आसान बनाने और टीडीसी/टीसीएस के प्रावधानों को आसान बनाने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को ध्यान देना चाहिए। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। यह उनका चौथा बजट होगा। पहली बार उन्होंने साल 2019 में बजट पेश किया था।
