Budget 2024-25: इंडिया की इकोनॉमी आज जिस रफ्तार से बढ़ रही है उसका बड़ा श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जाता है। वह पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की सरकार में वित्तमंत्री थे। उन्होंने 1991 में आर्थिक रिफॉर्म्स की शुरुआत की थी। तब ऐसे कई नियम और कानून थे, जो इकोनॉमिक ग्रोथ के रास्ते में बड़ी बाधा थे। तब लाइसेंस राज सिस्टम था। व्यापार करना आसान नहीं था। विदेशी निवेश न के बराबर था। फैक्ट्री लगाने के लिए इतनी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थी कि हिम्मत जवाब दे जाता था। मनमोहन सिंह ने रिफॉर्म्स के जरिए हालात बदलने की कोशिश शुरू की। वह 1991 से 1996 तक वित्तमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने इकोनॉमी की दिशा बदल दी। आज इकोनॉमी की जिस रास्ते पर चल रही है, उसकी बुनियाद मनमोहन सिंह ने रखी थी।