Get App

Budget 2024 : पूर्व वित्तमंत्रियों के ये कोट्स लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं

Budget 2024 : वित्तमंत्री की तरफ से इकोनॉमी की दिशा में बदलाव का संकेत भी यूनियन बजट में दिया जाता है। सरकार यूनियन बजट के जरिए अपने विजन, मूल्यों और आकांक्षाओं के बारे में बताती है। कई पूर्व वित्तंमंत्रियों ने अपने बजट भाषण में देश की उम्मीदों और उन्हें पूरा करने के संकल्प के बारे में बताए थे। कई कोट्स को तो लोग आज भी याद करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2024 पर 4:12 PM
Budget 2024 : पूर्व वित्तमंत्रियों के ये कोट्स लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं
Budget 2024 : पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने युवाओं की ताकत को ध्यान में रख इकोनॉमी को मजबूत करने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उन्होंने Henry David Thoreau के कोट का इस्तेमाल किया था।

Budget 2024 : वित्तमंत्री के बजट भाषण को काफी गौर से सुना जाता है। इससे न सिर्फ अगले वित्त वर्ष में सरकार के रेवेन्यू और खर्च की जानकारी मिलती है बल्कि इकोनॉमी की ग्रोथ बढ़ाने पर सरकार के फोकस का भी पता चलता है। कई बार वित्तमंत्री की तरफ से इकोनॉमी की दिशा में बदलाव का संकेत भी यूनियन बजट में दिया जाता है। सरकार यूनियन बजट के जरिए अपने विजन, मूल्यों और आकांक्षाओं के बारे में बताती है। हम आपको पूर्व वित्तमंत्रियों के ऐसे कोट्स के बारे में बता रहे हैं, जो लोगों को आज भी याद हैं।

मोरारजी देसाई, यूनियन बजट 1967-68

1960 के दशक में इंडियन इकोनॉमी कृषि आधारित थी। तब आबादी के बड़े हिस्से को गरीब से बाहर निकालना सरकार के लिए बड़ी चुनौती थी। मोरारजी देसाई ने यूनियन बजट 1967 में इकोनॉमी को मजबूत बनाने और लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, 'मैं आने वाले वित्त वर्ष को उम्मीद भरी नजरों से देखता हूं। मेरा मानना है कि सही पॉलिसी के साथ यह बदलाव का साल हो सकता है।'

मनमोहन सिंह, यूनियन बजट 1991-92

इकोनॉमिक में रिफॉर्म्स की शुरुआत करने का श्रेय पूर्व वित्तमंत्री मनमोहन सिंह को जाता है। उन्होंने लाइसेंस और परमिट राज की व्यवस्था खत्म कर इकोनॉमी को ओपन करने के लिए कई उपाय किए थे। उन्होंने अपनी सोच को व्यक्त करने के लिए फ्रांस से मशहूर उपन्यासकार विक्टर ह्यूगो के एक मशहूर कोट का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था, "धरती की कोई ताकत उस विचार को रोक नहीं सकती, जिसका समय आ चुका है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें