Budget 2024 : फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। यूनियन बजट में लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा इनकम टैक्स से जुड़े ऐलान पर होता है। लेकिन, इकोनॉमिस्ट्स का ज्यादा ध्यान फिस्कल डेफिसिट (Fiscal Deficit) से जुड़े ऐलान पर होता है। यूनियन बजट 2023 में सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए फिस्कल डेफिसिट का 5.9 फीसदी का लक्ष्य तय किया था। शीतकालीन सत्र में सरकार ने संसद को बताया कि इस वित्त वर्ष में फिस्कल डेफिसिट तय लक्ष्य तक रहने की उम्मीद है। सवाल है कि फिस्कल डेफिसिट का मतलब क्या है? सरकार का इस पर ज्यादा फोकस क्यों होता है? सरकार हर साल यूनियन बजट में फिस्कल डेफिसिट का लक्ष्य क्यों तय करती है? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
