Get App

Budget 2024: आखिर 28 फरवरी की जगह 1 को क्यो पेश किया जानें लगा बजट? भाजपा सरकार ने कैसे बदली अंग्रेजों की पुरानी परंपरा

Budget 2024: फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का अंतरिम बजट संसद में पेश होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना बजट भाषण देने वाली हैं। कुछ साल पहले बजट फरवरी के अंत में पेश किया जाता था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2024 पर 6:00 AM
Budget 2024: आखिर 28 फरवरी की जगह 1 को क्यो पेश किया जानें लगा बजट? भाजपा सरकार ने कैसे बदली अंग्रेजों की पुरानी परंपरा
Budget 2024: फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का अंतरिम बजट संसद में पेश होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं।

Budget 2024: फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का अंतरिम बजट संसद में पेश होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना बजट भाषण देने वाली हैं। कुछ साल पहले बजट फरवरी के अंत में पेश किया जाता था। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बजट पेश करने की वर्षों पुरानी परंपरा को 28 फरवरी से बदलकर 1 फरवरी कर दिया। 2017 में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने घोषणा की कि केंद्रीय बजट अब फरवरी के अंतिम कार्य दिन पर पेश नहीं किया जाएगा, जैसा कि औपनिवेशिक काल यानी अंग्रेजों के के समय की प्रथा थी।

क्या होता है बजट – भारत में किसने की शुरुआत?

सालाना फाइनेंशियल जानकारी जिसे केंद्रीय बजट के रूप में भी जाना जाता है। एक सरकारी डॉक्यूमेंट है जो आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए आय और खर्च की जानकारी देता है। इसे मंजूरी के लिए संसद में पेश किया जाता है। इस परंपरा की शुरुआत 1860 के दशक में हुई जब ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारियों ने इसे भारत में पेश किया।

अंग्रेजों की चलाई तीन परंपरा में किया बदलाव?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें