Get App

सरकार अंतरिम बजट से पहले संक्षिप्त इकोनॉमिक सर्वे पेश कर सकती है

फाइनेंस मिनिस्ट्री अभी फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के इकोनॉमिक परफॉर्मेंस की जानकारी जुटा रही है। संक्षिप्त आर्थिक सर्वे में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी, इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सरकार हर साल यूनियन बजट के एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश करती है। आम तौर पर इसे 31 जनवरी को पेश किया जाता है। इसे चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) की देखरेख में आर्थिक मामलों का विभाग (DEA) तैयार करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2023 पर 4:04 PM
सरकार अंतरिम बजट से पहले संक्षिप्त इकोनॉमिक सर्वे पेश कर सकती है
आम तौर पर इकोनॉमिक सर्वे के दो हिस्से होते हैं। लेकिन, 2022 में इसे एक ही वॉल्यूम में पेश किया गया था। 2023 के लिए पेश सर्वे में इस फाइनेंशियल ईयर में रियल जीडीपी ग्रोथ 6-6.8 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था।

इस बार फाइनेंस मिनिस्ट्री (Finance Ministry) एक संक्षिप्त डॉक्युमेंट पेश करना चाहती है। इसमें इकोनॉमी की सेहत की जानकारी होगी। यह इकोनॉमिक सर्वे जैसा होगा। मिनिस्ट्री इसे 1 फरवरी को अंतरिम बजट से पहले पेश करना चाहती है। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। आम तौर पर लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार अंतरिम बजट पेश करती है। फुल फाइनेंशियल स्टेटमेंट जून-जुलाई के दौरान नई सरकार पेश करती है। अधिकारी ने बताया कि इस बार पेश होने वाला डॉक्युमेंट पूरी तरह से इकोनॉमिक सर्वे नहीं होगा बल्कि एक संक्षिप्त डॉक्युमेंट होगा, जो सर्वे जैसा होगा।

इस डॉक्युमेंट्स में कई जानकारियां होंगी

अधिकारी ने बताया कि यह जून-जुलाई में पेश होने वाले डॉक्युमेंट जितना बड़ा नहीं होगा। लेकिन, इसमें कई अहम जानकारियां होंगी। इसमें जीडीपी ग्रोथ का अनुमान होगा। नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ का टारगेट होगा। ऑयल प्राइसेज के अनुमान सहित ऐसी कई जानकारियां होंगी। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें