साल 2020 में बजट (Budget) पेश होने के बाद कोरोना की महामारी ने देश में पांव पसारा था। महामारी से निपटने की सरकार को कोशिशों के चलते कई बजट प्रस्तावों पर फोकस कम हो गया था। फिर, 2021 में पेश बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक ग्रोथ तेज करने के लिए पूंजीगत खर्च बढ़ाने पर जोर दिया था। इस बार भी हालात बहुत ज्यादा अलग नहीं हैं। वित्त मंत्री के लिए तेज ग्रोथ अब भी चुनौती है। ऐसे में इकोनॉमी की मजबूती पर फोकस थोड़ा कम रहने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट (Budget 2022) पेश करेंगी।
