केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने हैदराबाद मुख्यालय वाली मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Megha Engineering and Infrastructure Ltd) के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज की है। मेघा इंजीनियरिंग पर आरोप है कि इसने 315 करोड़ रुपये के एक NISP प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत दी। FIR में स्टील मंत्रालय के तहत आने वाले एनआईएसपी (NISP) और एनएमडीसी (NMDC) के 8 अधिकारियों और मेकॉन (MECON) के 2 अधिकारियों को भी कथित तौर पर रिश्वत लेने के लिए आरोपी बनाया गया है।
