Get App

Coal India Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 32% गिरा, शेयर धड़ाम; डिविडेंड का ऐलान

Coal India Q2 Results: सरकारी कंपनी कोल इंडिया के सितंबर तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट 32% गिरा, जिससे शेयरों में दबाव आया। हालांकि, कंपनी ने दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 2:27 PM
Coal India Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 32% गिरा, शेयर धड़ाम; डिविडेंड का ऐलान
रिजल्ट के तुरंत बाद कोल इंडिया के शेयर 2% से अधिक गिर गए।

Coal India Q2 Results: सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने बुधवार को सितंबर 2025 में खत्म हुई दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। यह ज्यादातर पैमानों पर एनालिस्टों की उम्मीद से कमजोर रहा। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹4,263 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 32.06% की गिरावट है।

CNBC-TV18 ने प्रॉफिट ₹5,544 करोड़ रहने का अनुमान लगाया था। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ₹6,275 करोड़ था। तिमाही के दौरान कोल इंडिया का रेवेन्यू 3.2% घटकर ₹30,187 करोड़ रहा। हालांकि यह CNBC-TV18 के अनुमान ₹29,587 करोड़ से थोड़ा ज्यादा था।

EBITDA और मार्जिन भी कमजोर

कोल इंडिया का EBITDA 22% घटकर ₹6,716 करोड़ रहा। यह CNBC-TV18 के अनुमान ₹7,827 करोड़ से काफी कम है। वहीं, EBITDA मार्जिन भी 580 बेसिस पॉइंट घटकर 22.2% रह गया, जबकि अनुमान 26.45% का था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें