Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो- कार्डानो (Cardano) में दो फीसदी से अधिक गिरावट है। बाकी सभी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम ही उतार-चढ़ाव है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें आधे फीसदी से कम तेजी है लेकिन यह 26 हजार डॉलर के पार एक बार फिर पहुंच गया है और मार्केट में स्थिति भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 26,041.05 डॉलर (21.61 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.10% की तेजी आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (87.14 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं है और सिर्फ एक क्रिप्टो टेथर ही ग्रीन जोन में है लेकिन इसमें भी तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी टूटा है। यह 17 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। इस दौरान सोलाना और डोजेक्वॉन 15-15 फीसदी से अधिक फिसले हैं।
एक हफ्ते में बीएनबी 12 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन 11 फीसदी से अधिक, कार्डानो 10 फीसदी और एथेरियम करीब 10 फीसदी फिसला है। सात दिनों में ट्रॉन करीब तीन फीसदी फिसला है तो यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2667 करोड़ डॉलर (2.21 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.08% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.26% है।