Get App

Crypto Price: $27000 के पार BitCoin, Ethereum में 3% से अधिक उछाल, टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में मामूली तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ही लगभग फ्लैट भाव पर हैं। बाकी के सभी क्रिप्टो में एक फीसदी से अधिक तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक दो फीसदी से अधिक बढ़ी है और यह 27 हजार डॉलर के पार पहुंच गया। क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 29, 2023 पर 5:14 PM
Crypto Price: $27000 के पार BitCoin, Ethereum में 3% से अधिक उछाल, टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में मामूली तेजी
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.91% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) और टेथर (Tether) ही लगभग फ्लैट भाव पर हैं। बाकी के सभी क्रिप्टो में एक फीसदी से अधिक तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक दो फीसदी से अधिक बढ़ी है और यह 27 हजार डॉलर के पार पहुंच गया। क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 2.06 फीसदी की बढ़त के साथ 27,016.86 डॉलर (22.44 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब तीन फीसदी बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.93% की तेजी आई है और यह 1.08 लाख करोड़ डॉलर (89.71 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Vishnusurya IPO: स्टोन और सैंड कंपनी का दिखा क्रेज, पहले ही दिन खुदरा निवेशकों का हिस्सा ओवरसब्सक्राइब

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो फ्लैट भाव पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें