Get App

Crypto Price: $30000 के नीचे आया BitCoin, Ethereum में तेजी, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक कम हुई है और यह 30 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में एक फीसदी से अधिक की तेजी आई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 5:08 PM
Crypto Price: $30000 के नीचे आया BitCoin, Ethereum में तेजी, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.18% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.38% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक कम हुई है और यह 30 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 29,792.08 डॉलर (24.43 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में एक फीसदी से अधिक की तेजी आई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.57% की गिरावट आई है और यह 1.2 लाख करोड़ डॉलर (98.38 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो- डोजेक्वॉइन और यूएसडी क्वॉइन ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इनमें से यूएसडी क्वॉइन तो लगभग फ्लैट ही है जबकि डोजेक्वॉइन करीब तीन फीसदी मजबूत दिख रहा है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक कार्डानो करीब 11 फीसदी और सोलाना करीब 10 फीसदी टूटा है। इसके बाद एक हफ्ते में एथेरियम 5 फीसदी, बिटक्वॉइन और बीएनबी 4-4 फीसदी फिसले हैं। इस दौरान एक्सआरपी दो फीसदी से अधिक और ट्रॉन एक फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं टेथर लगभग फ्लैट रेड जोन में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें