Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, BitCoin में 2% से ज्यादा गिरावट, बाकी क्रिप्टो की भी हालत अच्छी नहीं

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है। इनमें से सिर्फ दो में गिरावट मामूली है और बाकी क्रिप्टो में गिरावट तेज है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह दो फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। हालांकि बाजार में इसकी हिस्सेदारी बढ़ी है। एथेरियम 6 फीसदी से अधिक टूट गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 3:59 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, BitCoin में 2% से ज्यादा गिरावट, बाकी क्रिप्टो की भी हालत अच्छी नहीं
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.62 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.16 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है और इनमें से सिर्फ दो में गिरावट मामूली है। बाकी क्रिप्टो में गिरावट तेज है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह दो फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। हालांकि बाजार में इसकी हिस्सेदारी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ 29,199.93 डॉलर (24 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 6 फीसदी से अधिक टूटकर 2000 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 3.49 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.23 हजार करोड़ डॉलर (101.13 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली तीन क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में तीन क्रिप्टो- बिटक्वॉइन (BitCoin), एक्सआरपी (XRP) और सोलाना (Solana) रेड जोन में हैं। बिटक्वाइन और एक्सआरपी सात दिनों में करीब ढाई फीसदी और सोलाना एक फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन (Dogecoin) मजबूत हुआ है। यह 7 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम की बात करें तो एक हफ्ते में यह करीब 6 फीसदी मजबूत हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें