Get App

Crypto Price: BitCoin फिर $30000 के पार, इस कारण बढ़ी क्रिप्टो मार्केट में रौनक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही रेड जोन में है और यह भी लगभग फ्लैट भाव पर। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) तो एक बार 30 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 51 फीसदी के पार पहुंच गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 20, 2023 पर 5:34 PM
Crypto Price: BitCoin फिर $30000 के पार, इस कारण बढ़ी क्रिप्टो मार्केट में रौनक
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.46 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.75% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-एक्सआरपी (XRP) ही रेड जोन में है और यह भी लगभग फ्लैट भाव पर। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) तो एक बार 30 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 51 फीसदी के पार पहुंच गई है। बिटक्वॉइन में इस तेजी की वजह ग्रेस्केल मामले (Greyscale Case) में हालिया फैसले के खिलाफ अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटी एक्सचेंज कमीशन (SEC) का अपील नहीं करने का फैसला है।

एक बिटकॉइन अभी 5.61 फीसदी की तेजी के साथ 30,034.07 डॉलर (24.96 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी 4 फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.56 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.31 लाख करोड़ डॉलर (93.91 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Voda Idea में फिर दिखा दबाव, गिरेगा या संभलेगा शेयर? ऐसा है मार्केट का संकेत

Greyscale Case ने कैसे बढ़ाई BitCoin की चमक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें