Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अच्छा माहौल दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin), रेड जोन में हैं लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह दो फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 47 फीसदी के पार पहुंच गई है। एक बिटकॉइन अभी 2.32 फीसदी के उछाल के साथ 29,266.81 डॉलर (23.93 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
