Get App

Crypto Price: BitCoin कमजोर, Ethereum में 1% की गिरावट, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार जो क्रिप्टो आज ग्रीन जोन में हैं, उनमें किसी में भी एक फीसदी से ऊपर की तेजी नहीं है। वहीं वीकली बात करें करें तो सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है। हालांकि इसमें भी तेजी मामूली ही है और भाव लगभग फ्लैट हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 11, 2023 पर 4:07 PM
Crypto Price: BitCoin कमजोर, Ethereum में 1% की गिरावट, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.92 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार जो क्रिप्टो आज ग्रीन जोन में हैं, उनमें किसी में भी एक फीसदी से ऊपर की तेजी नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें एक फीसदी से कम गिरावट है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 27,444.21 डॉलर (22.53 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में आज एक फीसदी से अधिक गिरावट है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.53 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.13 लाख करोड़ डॉलर (92.77 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली बात करें करें तो सिर्फ एक क्रिप्टो- टेथर (Tether) ग्रीन जोन में है। हालांकि इसमें भी तेजी मामूली ही है और भाव लगभग फ्लैट हैं। वहीं सात दिनों में पॉलीगॉन (Polygon) सबसे अधिक करीब 14 फीसदी कमजोर हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में करीब 6 फीसदी टूटा है तो एथेरियम भी 4 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें