Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में सुस्त रुझान, टॉप-10 के सिर्फ दो करेंसी में तेज हलचल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बहुत सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में एक फीसदी से अधिक हलचल है और ये दोनों भी रेड जोन में हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की भी चमक फीकी हुई है

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 5:10 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.71% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बहुत सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-डोजेक्वॉइन (Dogecoin) और सोलाना (Solana) में एक फीसदी से अधिक हलचल है और ये दोनों भी रेड जोन में हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट है। एक बिटकॉइन अभी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 29,375.04 डॉलर (24.42 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की भी चमक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.02% की मामूली गिरावट आई है और यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर (97.25 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली स्थिति बेहतर है और सिर्फ दो क्रिप्टो बीएनबी और कार्डानो रेड जोन में हैं और दोनों में ही एक फीसदी से कम गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना, 6 फीसदी से ज्यादा ऊपर चढ़ा है। इसके बाद बिटक्वॉइन और एक्सआरपी में एक फीसदी से अधिक तेजी आई। ट्रॉन इस दौरान एक फीसदी मजबूत हुआ। एथेरियम और डोजेक्वॉइन एक हफ्ते में आधे फीसदी से अधिक ऊपर चढ़े हैं। टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में हैं।


Rakesh Jhunjhunwala के दो गुरु, जिनसे सीखा निवेश की एबीसीडी

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2477 करोड़ डॉलर (2.06 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 52.85% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.71% है।

Adani Group की जांच के लिए SEBI ने मांगा और समय, अभी इतना काम है बाकी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,375.04 डॉलर (-) 0.01%
एथेरियम (Ethereum) 1,845.72 डॉलर (-) 0.18%
टेथर (Tether) 0.9988 डॉलर (-) 0.06%
बीएनबी (BNB) 240.20 डॉलर (-) 0.11%
एक्सआरपी (XRP) 0.6279 डॉलर 0.07%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.01%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0749 डॉलर (-)1.54%
कार्डानो (Cardano) 0.0749 डॉलर (-) 0.15%
सोलाना (Solana) 24.50 डॉलर (-)1.02%
ट्रॉन (Tron) 0.07742 डॉलर (-) 0.04%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।