Get App

Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो आज ग्रीन, BitCoin आया $29000 के नीचे

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ही आज ग्रीन जोन में है जिसमें से एक तो लगभग फ्लैट भाव पर है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह डेढ़ फीसदी से अधिक टूटकर 29 हजार डॉलर के नीचे आ गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 01, 2023 पर 4:41 PM
Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो आज ग्रीन, BitCoin आया $29000 के नीचे

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- बीएनबी (BNB) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ही आज ग्रीन जोन में है जिसमें से यूएसडी क्वॉइन तो लगभग फ्लैट भाव पर है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह डेढ़ फीसदी से अधिक टूटकर 29 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 28,914.95 डॉलर (23.78 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोरी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.42% की गिरावट आई है और यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर (96.22 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Tata की इस कंपनी में पैसे लगाने की सलाह, अभी करेंगे निवेश तो 26% बढ़ जाएगा निवेश

वीकली क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें