Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अच्छा माहौल दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- कार्डानो (Cardano) और सोलाना (Solana) ही रेड जोन में हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधा फीसदी मजबूत हुआ है और बाजार में इसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 26,146.16 डॉलर (21.54 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.39 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.06 लाख करोड़ डॉलर (87.32 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
