Get App

Cryptocurrency Prices Today 9 July2022: 21500 डॉलर के पार बिटकॉइन, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दाम

पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 21,542 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से नीचे रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2022 पर 12:46 PM
Cryptocurrency Prices Today 9 July2022: 21500 डॉलर के पार बिटकॉइन, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दाम
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 953 बिलियन डॉलर रहा।

Cryptocurrency Prices Today 9 July2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज गिरावट नजर आ रही है। बिटकॉइन 22,000 डॉलर को पार करने के बाद आज 21000 डॉलर के आसपास आ गया। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 21,542 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से नीचे रहा।

बिटकॉइन की कीमतों में इस साल रही गिरावट

जून 18 के बाद से बिटकॉइन ऊपर आने की कोशिश कर रहा है। जुलाई 7 के बाद यह 22000 डॉलर के ऊपर आ गया। अब इसमें सुधार नजर आ रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने तो आने वाले हफ्ते में 25000 डॉलर के ऊपर आ सकता है। बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 56 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने और अमेरिका में महंगाई का असर क्रिप्टो बाजार पर नजर आ रहा है।

ईथर और dogecoin

सब समाचार

+ और भी पढ़ें