Deepak Fertilisers join hands with Aarti Industries: इंडस्ट्रियल केमिकल और खाद बनाने वाली दिग्गज कंपनी दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स (Deepak Fertilizers and Petrochemicals) और स्पेशियलिटी केमिकल की दिग्गज कंपनी आरती इंडस्ट्रीज (Arti Industries) ने हाथ मिलाया है। शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के मुताबिक इस सौदे के तहत नाइट्रिक एसिड को उठाने और इसकी सप्लाई की जाएगी। यह सौदा करीब 8 हजार करोड़ रुपये का है। इस सौदे के चलते दोनों ही कंपनियों के शेयरों में निवेशकों का रूझान बढ़ा है और खरीदारी बढ़ने से शेयर मजबूत हुए हैं।
