Get App

Direct tax collections: 10 नवंबर तक सरकारी खजाने में आए ₹12.92 लाख करोड़, 7% बढ़ा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

Direct tax collections: FY26 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.92 लाख करोड़ पहुंचा, लेकिन बजट टारगेट की तुलना में रफ्तार धीमी है। रिफंड में 17% गिरावट आई है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 11, 2025 पर 6:27 PM
Direct tax collections: 10 नवंबर तक सरकारी खजाने में आए ₹12.92 लाख करोड़, 7% बढ़ा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन
सरकारी डेटा के मुताबिक, 10 नवंबर तक नेट कॉरपोरेट टैक्स 5.37 लाख करोड़ रुपये रहा।

Direct tax collections: केंद्र सरकार का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन मौजूदा वित्त वर्ष (FY26) में 1 अप्रैल से 10 नवंबर के बीच 12.92 लाख करोड़ रुपये रहा। इस टैक्स कलेक्शन में रिफंड घटाया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 7% ज्यादा है। लेकिन यह ग्रोथ उस 16.1% लक्ष्य से काफी कम है, जो सरकार ने केंद्रीय बजट में तय किया है।

कॉरपोरेट और नॉन-कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन

सरकारी डेटा के मुताबिक, 10 नवंबर तक नेट कॉरपोरेट टैक्स 5.37 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें 5.7% की बढ़त हुई। वहीं नॉन-कॉरपोरेट टैक्स 7.55 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 8.2% ज्यादा है। इसमें पर्सनल इनकम टैक्स और STT भी शामिल हैं।

हालांकि बजट में इन दोनों कैटेगरी में क्रमश: 9.7% और 21.6% वृद्धि का अनुमान लगाया गया था, जो मौजूदा ग्रोथ से काफी ऊपर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें