एली लिली अपनी ब्लॉकबस्टर दवा मौनजारो का उत्पादन इंडिया में शुरू कर सकती है। कंपनी के ग्लोबल सीईओ डेविड रिक्स ने इस बारे में कंपनी के प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने ग्लोबल एक्सपैंशन प्लान के तहत मौनजारो का उत्पादन इंडिया में करने पर विचार कर सकती है। उन्होंने एक्सक्लूसिव बातचीत में कंपनी के 50 अरब डॉलर के एक्सपैंशन प्लान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस प्लान के तहत कंपनी वजन घटाने और डायबिटीज की दवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाना चाहती है।
