Get App

फाइनेंस बिल 2026 में GST रिफॉर्म्स के बड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं, जानिए क्या है सरकार का पूरा प्लान

सरकार का फोकस फेसलेस और टेक्नोलॉजी आधारित प्रोसेसेज पर है। इससे मैनुअल इंटरवेशन यानी इनसानी हस्तक्षेप में कमी आएगी। फाइनेंस बिल में इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिए ऑटोमैटिक 90 फीसदी ऑटोमैटिक रिफंड का कानून शामिल हो सकता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 07, 2025 पर 3:49 PM
फाइनेंस बिल 2026 में GST रिफॉर्म्स के बड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं, जानिए क्या है सरकार का पूरा प्लान
सरकार का मानना है कि अपफ्रंट रिफंड्स शुरू होने से मैन्युफैक्चरर्स और एक्सपोर्टर्स के लिए लिक्विडिटी बढ़ेगी।

सरकार फाइनेंस बिल 2026 में जीएसटी के नियमों में कई संशोधन पेश कर सकती है। इसका मकसद जीएसटी के कंप्लायंस को आसान बनाना और बिजनेसेज के लिए लिक्विडिटी बढ़ाना है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फास्ट-ट्रैक रजिस्ट्रेशन, इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर (आईडीएस) के तहत ऑटोमैटिक 90 फीसदी रिफंड और कुछ दूसरे नियमों को आसान बनाने के प्रस्ताव फाइनेंस बिल 2026 में शामिल हो सकते हैं।

कानूनों में बदलाव के प्रस्ताव अगले बजट में शामिल होंगे

सरकार के सीनियर अफसर ने कहा, "सरकार इनसे जुड़े कानून में बदलाव का प्रस्ताव आने वाले बजट में पेश करेगी।" उन्होंने कहा कि अभी संशोधन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकार का फोकस जल्द रजिस्ट्रेशन और रिफंड के सेटलमेंट पर है। इवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर के तहत 90 फीसदी प्रोविजनल रिफंड के प्रस्ताव को भी शामिल किया जा रहा है।

जीएसटी के फास्ट-ट्रैक रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें