Get App

Ford Re-entry in India: फोर्ड की फिर होगी होगी भारत में वापसी? तमिलनाडु के सीएम स्टालिन पहुंचे कंपनी के ऑफिस

Ford Re-entry in India: फोर्ड इंडिया की एक बार फिर भारत में वापसी हो सकती है। पिछले साल कंपनी ने अपना गुजरात का प्लांट टाटा को बेच दिया था लेकिन चेन्नई के प्लांट को बेचने की योजना टाल दी। इससे यह संकेत गया कि कंपनी फिर से वापस भारत में एंट्री कर सकती है। अब तमिनलाडु के सीएम ने अमेरिकी दौरे पर फोर्ड के अधिकारियों से बातचीत की तो इस पर फिर चर्चा शुरू हो गई है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 11, 2024 पर 1:54 PM
Ford Re-entry in India: फोर्ड की फिर होगी होगी भारत में वापसी? तमिलनाडु के सीएम स्टालिन पहुंचे कंपनी के ऑफिस
अमेरिकी दौरे पर गए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने फोर्ड मोटर्स के अधिकारियों से मुलाकात की है। इसमें चेन्नई में कंपनी के प्लांट को फिर से खोलने की संभावना पर चर्चा हुई।

Ford Re-entry in India: करीब तीन साल पहले वर्ष 2021 में 200 करोड़ डॉलर का घाटा होने के बाद फोर्ड मोटर्स ने भारत से बाहर जाने का ऐलान किया था। इसके दो साल बाद जनवरी 2023 में कंपनी ने गुजरात में अपना प्लांट टाटा को बेच दिया। हालांकि चेन्नई के प्लांट को इसने नहीं बेचा और इसकी योजना टाल दी तो इसकी उम्मीद बंधी थी कि फोर्ड फिर से भारत में एंट्री कर सकती है। अब सामने आ गया है कि फोर्ड फिर से भारत में एंट्री कर सकती है।

अमेरिकी दौरे पर गए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने फोर्ड मोटर्स के अधिकारियों से मुलाकात की है। इसमें चेन्नई में कंपनी के प्लांट को फिर से खोलने की संभावना पर चर्चा हुई। यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब कई रिपोर्ट्स में अमेरिकी कंपनी की भारत में वापसी की संभावनाओं पर विचार करने का दावा किया जा रहा है। इस मुलाकात के बारे में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। वह राज्य में निवेश के लिए 17 दिनों के अमेरिकी दौरे पर हैं।

भारत में सफल नहीं हो पाई Ford?

यह पहली बार नहीं जब फोर्ड की घर वापसी होगी। इससे पहले फोर्ड ने 1953 में भारत छोड़ा था। उस समय आयात पर सख्त प्रतिबंधों के चलते लागत बढ़ी तो कंपनी ने भारत छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद कंपनी ने आधी-आधी हिस्सेदारी के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ मिलकर महिंद्रा फोर्ड इंडिया के जरिए भारत में एंट्री मारी। वर्ष 1998 तक इस ज्वाइंट वेंचर में फोर्ड इंडिया की हिस्सेदारी बढ़कर 72 पीसदी पर पहुंच गई और फिर यह फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बन गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें