Get App

हर हफ्ते सिर्फ 5 दिन खुलेंगे बैंक! वित्त मंत्रालय से जल्द मिल सकती है मंजूरी

सरकारी बैंक के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी बैंकों को जल्द ही हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम की इजाजत दी जा सकती है। हमारे सहयोगी चैनल CNBC Awaaz ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि वित्त मंत्रालय जल्द ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकता है। फिलहाल सरकारी बैंकों में रविवार के अलावा हर दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 03, 2023 पर 7:04 PM
हर हफ्ते सिर्फ 5 दिन खुलेंगे बैंक! वित्त मंत्रालय से जल्द मिल सकती है मंजूरी
IBA ने सरकारी बैंकों में 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी का प्रस्ताव भेजा था

सरकारी बैंक के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी बैंकों को जल्द ही हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम की इजाजत दी जा सकती है। हमारे सहयोगी चैनल CNBC Awaaz ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि वित्त मंत्रालय जल्द ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकता है। इससे पहले खबर आई थी कि इंडियन बैंकएसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (UFBEs) ने 5 दिन के कार्य सप्ताह के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति जता दी है। हालांकि इसके लिए बैंकों को रोजाना अपने काम के घटे में 40 मिनट की बढ़ोतरी करनी होगी।

फिलहाल सरकारी बैंकों को रविवार के अलावा हर दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। जबकि हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। अगर किसी महीने में 5 शनिवार आते हैं, तो उस दिन भी बैंक खुले रहते हैं।

CNBC-आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक, IBA ने सरकारी बैंकों में 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी का प्रस्ताव भेजा था। यानी बैंक हर सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे, जबकि हर शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही वेज बोर्ड रिवीजन के साथ नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें