Get App

भारत ने रूस से 50 गुना अधिक खरीदा क्रूड ऑयल, कुल इंपोर्ट में 10% पहुंची हिस्सेदारी: अधिकारी

Russia Crude Oil: भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 50 गुना से अधिक बढ़ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2022 पर 11:13 PM
भारत ने रूस से 50 गुना अधिक खरीदा क्रूड ऑयल, कुल इंपोर्ट में 10% पहुंची हिस्सेदारी: अधिकारी
भारतीय रिफाइनर कंपनियों ने मई में करीब 2.5 करोड़ बैरल रूसी तेल खरीदा

भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 50 गुना से अधिक बढ़ गया है। इसके साथ ही आयात होकर कुल कच्चे तेल में रूस की हिस्सेदारी बढ़कर 10 फीसदी हो गई। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने से भारत जो कच्चा तेल आयात करता था, उसमें रूस की हिस्सेदारी सिर्फ 0.2 फीसदी थी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारी के हवाले से बताया, "अप्रैल में भारत के तेल आयात में रूस की 10 फीसदी हिस्सेदारी रही। रूस अब भारत को क्रूड ऑयल सप्लाई करने वाले टॉप-10 देशों में शामिल है।" रूसी तेल का करीब 40 फीसदी दो प्राइवेट कंपनियों - रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी ने खरीदा है।

रूस पिछले महीने भारत को सबसे अधिक क्रूड सप्लाई करने वाला दूसरे बड़ा देश रहा और इसने इस मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ा। भारत ने पिछले महीने सबसे अधिक तेल ईराक से खरीदा। रूस से भारी मात्रा में ऑयल खरीदने के पीछे एक बड़ा कारण यह है कि यूक्रेन जंग के बाद रूसी तेल सस्ते दाम पर मिल रहे हैं। भारतीय रिफाइनर कंपनियों ने मई में करीब 2.5 करोड़ बैरल रूसी तेल खरीदा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें